आपके इन्ही बुरी आदतों से रातों को नहीं आती है नींद why awake at night

नींद इन्सान के जीवन के लिए उतना ही जरूरी है जितना ऑक्सीजन और पानी जरूरी है, अगर आपको भरपूर मात्र में नींद नहीं आती है तो आप हो सकते है भयंकर बीमारियों के शिकार|
हमारे शरीर को विकशित होने के लये और नियमित रूप से कार्य करने के लिए पर्याप्त मात्र में नींद की परम अवश्यकता होती है|

रातो में नींद न आना बहुत लोगों की एक समस्या बन चुकी है जिसके परिणाम स्वरुप हमे दिन में थकान महसूस होता है और हम खुद को बीमार महसूस करते है|


साइंस की माने तो सोने के लिए कमरे की तापमान 22.c होना जरूरी है तभी आप एक उम्दा नींद का अनुभव कर कर सकते है|

आइये जानते है आपके किन बुरी आदतों के वजह से रातों को नींद नहीं आती है और क्या करने चाहिए उपाय|

बुरी आदते 

1. ज्यादा मत सोचे 


इन्सान को भरपूर मात्र में नींद आने के लिए उसके ह्रदय को शांत रहना बेहद जरूरी है इसलिए कभी भी रातों को उन बातों के बारे में मत सोचें जिनसे आपको उलझन या बेचैनी महसूस हो तभी आप एक गहरी नींद ले पाएंगे|

2. कॉफ़ी

कॉफ़ी हमारे जीवन का एक अहम् हिस्सा बन चूका है जिसे सिर्फ युवा ही नहीं हम उम्र के लोग पीते है जिसके परिणाम स्वरुप हमारे शरीर को मिलने वाली निंद्रा की मात्रा में ये काफी विग्न डालती है और हमारे शरीर को पूरी निंद्रा हासिल नही हो पाती है जसके वजह से हमे बेचैनी रहती है और हम रातो को सो नहीं पाते है|


3. देर रात तक जागना 


इन्टरनेट ने जहाँ एक तरफ हमारे जीवन शैली को आसान बना दिया है वही दूसरी तरफ हमारे युवाओ को रातों को डदेर तक जागने की एक बुरी आदत दे दी है|

जिसके वजह से उनके शरीर तो थक जाता है पर इनकी जो इच्छा शक्ति इन्हें बिस्तर पर जाने से रोकती है और वो देर रात तक दोस्तों से चैट में बिजी रहते है|

परिणाम स्वरुप मस्तिस्क, आंखे और शरीर को भारी नुकसान होता है और उन्हें एक निश्चित समयसीमा के बाद नींद आना खत्म हो जाता है|

4. अल्कोहल 


हमारे देश में जिसे नींद नहीं आती है वो अपने दोस्तों के कहने पर एक बुरी आदत अपनी जीवन में और जोड़ लेता है है जिसे हम अल्कोहल कहते है|

जब आपको रातो को नींद नहीं आती है तो इसके इफ़ेक्ट आपके चेहरे पर भी पड़ता है और आपके दोस्त को नींद आने लिए शराब पीने की गलत सलाह देते है|

ये जानते हुए की इससे कैंसर और अन्य बीमारियाँ होती है आप खुद एक और बीमारी को गले लगा लेते है इससे नींद तो नहीं आती है पर आपको कैंसर होना का खतरा जरूर बढ़ जाता है|

अपनाए ये अच्छी आदते और पाएं भरपूर नींद|

1. खुश रहे| 


जैसा के मैंने आपको पहले भी बताया की पर्याप्त मात्रा में नींद आने के लिए आपको खुश रहन बेहद जरूरी है|

इसलिए हमेशा खुश रहने की कोशिश करें और कभी भी उलझन या उदास करनेवाली फिल्मे न देखें क्यूंकि इससे भी आपके दीमाग पर गहरा असर पड़ता है|

2. नियमित योगा


अच्छी नींद आने लिए शरीर का फिट रहना बेहद जरूरी है इसलिए नियमित रूप से जिम जाए या अगर आप जिम नहीं जा पाते है तो घर पर ही नियमित रूप से योगा करें|

3. खेलें 


खेलना न सिर्फ नींद के लिए सही है वरन इससे आपका शरीर भी फिट रहगा और आपके अन्दर लग्न और इच्छा शक्ति का भी विकास होता है|

इसलिए अपने जीवनचर्या में खेल का भी समय निकले और नियमित रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, बेडमिन्टन अत्यादी खेलों में भाग लें|

4. म्यूजिक सुने|


अपने शरीर को हम तभी खुश रख सकेगे जब हमारा दिमाग खुश होगा और दिमाग को खुश रखने के लिए उसके पसंद के गाने सुने, पर ध्यान रहे गाने हमेशा ख़ुशी वाले ही सुने, उदास गाने कभी ना सुने|

अगर हमारा मस्तिक खुश रहेगा तो हमे भरपूर मात्रा में नींद भी आयेगी और हमारे शरीर का विकास भी होगा और साथ ही हमारे अन्दर किसी भी चीज़ को करने के लिए जज्बा भी पैदा होगा|


मैं उम्मीद करता हूँ की आप मेरे द्वारा बताये गए टिप्स पर अमल करेंगे और मात्रा में नींद लेकर एक फिट व हेल्थी इन्सान बनेगे|

No comments

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.